शहर को समझने रोजाना दौरे पर निकल रहे दुर्ग निगम के नए कमिश्नर अग्रवाल… SLRM, यात्री प्रतीक्षालय, चौक-चौराहों और शिवनाथ नदी तट का लिया जायजा, सफाई रखने के दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बुधवार सुबह पटरी पार क्षेत्र में धमधा नाका एस.एल.आर.एम. सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। शहर सफाई व्यवस्था देखने निकले उन्होंने चौक चौराहों में बने प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय में हजारों यात्री कुछ समय के लिए यहां प्रतिदिन ठहरते हैं और अपने गंतव्य की ओर निकल जाते हैं।

इस दौरान यात्री कुछ खाद्य सामग्री का भी उपयोग करते हैं, जिसे देखते हुए व्यापक सफाई तथा डस्टबिन रखना भी नियमित रूप से अनिवार्य है। इसके लिए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए है। आयुक्त ने पटरी पार वार्ड क्षेत्र के चौक-चौराहों व गलियों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान पब्लिक फीड बैक भी लिया तथा शिवनाथ नदी पहुंचकर शिवनाथ नदी तट की विशेष सफाई अभियान कार्य भी देखा।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कर्मशाला अधीक्षक शौएब अहमद, पीआईयू कुणाल, राहुल आदि मौजूद रहे। आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा गोकुल नगर पुलगांव स्थित गोठन पहुंचकर गौठान की स्थिति का निरीक्षण कर जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...