दुर्ग में साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 16 आरोपी गिरफ्तार, 22 बैंक खातों में लाखों का ट्रांजेक्शन

दुर्ग। साइबर ठगों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। म्युल अकाउंट उपलब्ध कराने वालों को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र के समन्वय से हुई इस कार्रवाई में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो 22 बैंक खातों के जरिए लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पूरा मामला थाना मोहन नगर क्षेत्र का है।

3 नवंबर 2025 को समन्वय पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि कुल 22 बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध से अर्जित रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने पाया कि इन खातों के जरिए 10 लाख 67 हजार 665 रुपए की ठगी की राशि ट्रांसफर की गई थी। पुलिस के अनुसार खाताधारकों ने जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे। इन म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल अलग-अलग मामलों में ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जाता था। प्रकरण में थाना मोहन नगर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर 16 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचना अभी जारी है।

किसी के साथ साझा न करें ओटीपी, बैंकिंग जानकारी
पुलिस ने मामले से जुड़े बैंक खातों का विवरण और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या मोबाइल बैंकिंग की जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में दें। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...