स्टंट बाईकर्स पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना… 03 केटीएम, 04 पल्सर, 03 बुलेट सहित 18 वाहन जब्त

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं उप पुलिस अधीक्षक, यातायात सतीष ठाकुर के नेतृत्व में दिनांक 15 अगस्त को यातायात जोन सिविक सेन्टर भिलाई प्रभारी के.बी.नागे एवं उनकी टीम के द्वारा सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग में कुछ लडको के द्वारा स्टंट करते हुए एवं लापरवाहीपर्वूक वाहन चलाने की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 18 वाहन जिसमें तीन केटीएम, 04 पल्सर, 03 बुलेट एवं अन्य दो पहिया वाहनों को जप्त किया गया था। जिसके परिजनों को आज यातायात मुख्यालय नेहरू नगर बुलाया गया। जिस पर सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के द्वारा परिजनों को अपने बच्चो पर ध्यान देने समझाईस दी गई साथ ही सभी वाहन चालक एवं परिजन को हमारी किन किन छोटी से लापरवाही से हम गंभीर सडक दुर्घटना के शिकार होते है ? इस संबंध में तथा यातायात नियम संबंधित एलईडी स्क्रीन पर शॉट फिल्म दिखलाया गया।

जप्त वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा लापरवाही, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, बिना लायसेंस धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 78 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया एवं लाइसेंस सस्पेंड के लिए परिवहन विभाग भेजा जाएगा तथा वाहन चालको से अन्य ऐसे वाहन चालक जो स्टंट करते हुए वाहन चालन करते है उन्हें ऐसी लापरवाही न करने हेतु अपील कराया गया क्योकि यह स्वयं तथा अन्य के लिए भी खतरनाक है। यदि आपके क्षेत्र में भी ऐसे वाहन चालक है तो उनका फोटो और वीडियों यातायात हेल्प नंबर 9479192029 पर भेजे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...