पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में कल धरने पर बैठेंगे भिलाइयंस, हाफ बिजली बिल योजना के 80 करोड़ न मिलने का करेंगे विरोध…

भिलाई। मुख्यमंत्री और विधायक द्वारा भिलाई टाउनशिपवासियों को पिछले साढ़े चार सालों से गुमराह करने और बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मार्च 2019 से नहीं मिलने के विरोध में विशाल धरना का आयोजन 19 अगस्त को किया जा रहा है। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में सेक्टर -1 श्री गणेश पूजा मंच, सेंट्रल एवेन्यू के समीप दोपहर 12 बजे से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में भिलाईवासी शामिल होकर अपना विरोध दर्ज करायेंगे और अपने अधिकार के प्रत्येक उपभोक्ता के लगभग 30 हजार रूपए के लाभ की मांग करेंगे।

पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री और भिलाई के विधायक ने झूठ बोलकर भिलाई टाउनशिप के बीएसपी से संबद्ध घरेलू उपभोक्ताओं को “हाफ बिजली बिल योजना” के लाभ से वंचित रखा और अब चुनाव नजदीक आते देख सितंबर 2023 से इस योजना को यहां लागू कर दिया। इस बारे में दोनों ने ही जनता के सामने सीएसपीडीसीएल को हैंडओवर करने पर ही योजना का लाभ मिल पाने का झूठ परोसा। हमारी मांग यही है कि जब मुख्यमंत्री सितंबर 2023 से इस योजना को लागू कर सकते हैं तो प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं की तरह मार्च 2019 से क्यों नहीं कर रहे। पाण्डेय ने बताया कि मार्च 2019 से योजना लागू होने पर टाउनशिप से 28 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 80 करोड़ व प्रत्येक उपभोक्ता को लगभग 30 हजार रूपए का लाभ प्राप्त होगा। यानि की उन्हें आगे लगभग 2 वर्षों तक बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

पूर्व मंत्री पाण्डेय ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मार्च 2019 से इस योजना का लाभ भिलाई टाउनशिपवासियों को देने की मांग की थी। इसी मांग को लेकर 19 अगस्त को हजारों भिलाईवासियों के साथ हम सेक्टर -1 में विशाल धरना देंगे और अपने हक के पैसे के लिए अपना विरोध जतायेंगे। पाण्डेय ने सभी भिलाईवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ हम सभी का अधिकार है, ये 30 हजार रूपए प्रत्येक उपभोक्ता का अधिकार है और हमें इसके लिए लड़ाई लड़नी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...