CG News: ओवररेट पर शराब बेचने पर बड़ी कार्रवाई, 4 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 8 को नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में MRP से अधिक दाम पर शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने आदेश जारी किया है. जिन जिलों में कार्रवाई की गई उनमें रायपुर, धमतरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और बालौदाबाजार भाटापारा शामिल हैं.

इन अधिकारियों पर की गई कार्रवाई
पंडरी आबकारी उप निरीक्षक कौशल कुमार सोनी, आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर, सिगमा प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक मनराखन नेताम और कुरुद आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा पर निलंबन की गाज गिरी है. इन सभी अधिकारियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

इसके साथ ही धमतरी जिला आबकारी अधिकारी निरुपमा लोन्हारे, बालौदाबाजार भाटापारा जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल, बालौदाबाजार भाटापारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश सिंह, खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे, रायपुर जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, रायपुर सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान, खैरागढ़ छुईखदान गंडई सहायक जिला आबकारी अधिकारी चंद्रप्रताप सिंह और रायपुर सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ खान को विदेशी शराब मामले में अनियमितता बरतने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 26...

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने...

​संविधान और भारतीय मुसलमान: एक मजबूत राष्ट्र की दिशा...

नई दिल्ली। भारत के संविधान को अक्सर देश का सर्वोच्च कानून कहा जाता है। हालांकि यह सच है, यह एक कानूनी दस्तावेज़ से कहीं...

साइकिल वितरण योजना का विरोध पड़ा भारी, भाजयुमो के...

रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना का विरोध करना भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भारी...