साय सरकार की बड़ी कार्रवाई: मनेंद्रगढ़ DFO मनीष कश्यप सस्पेंड, अफसरों से अभद्रता करने का आरोप

रायपुर। मंत्रालय के अधिकारियों से अभद्रता करने के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया गया है. डीएफओ पर मंत्रालय के अधिकारियों से गाली-गलौज करने का आरोप है. आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने तत्काल प्रभाव से मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया है. चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है.

हालांकि शासन की तरफ से जारी किए गए आदेश में मनीष कश्यप का कोई जिक्र नहीं है कि उन्हें नई जगह कहां भेजा गया है. ऐसा पहली बार नहीं है कि जब मनीष कश्यप को सस्पेंड किया गया है. इसके पहले भी उन्हें निलंबित किया जा चुका है.

कांग्रेस की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में शिकायत मिलने पर सभा में मनीष कश्यप को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया था. हालांकि बीजेपी की सरकार बनने पर मनीष कश्यप की बहाली करते हुए उन्हें मनेंद्रगढ़ का डीएफओ बनाया गया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...