शिवा साहू ठगी कांड : HDFC बैंक के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, होल्ड खाते से लाखों रुपए निकालने का खुलासा

सारंगढ़ – बिलाईगढ़। जिले के रायकोना ठगी कांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक कर्मचारियों की कथित संलिप्तता का खुलासा किया है। होल्ड खाते से फर्जी लेटरपैड के माध्यम से अवैध रूप से राशि आहरण किए जाने के मामले में पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, महाठग के रूप में चर्चित शिवा साहू के होल्ड खाते से लगभग 10 लाख रुपये तथा उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से करीब 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई थी। मामले की जांच के दौरान बैंक कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ शाखा के कर्मचारी अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत और पूजा मानिकपुरी को गिरफ्तार किया। वहीं बिलाईगढ़ शाखा के कर्मचारी टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि होल्ड खाते से फर्जी दस्तावेज और लेटरपैड का उपयोग कर राशि निकाली गई, जिसमें बैंक स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इधर, मामले में दोनों शाखा प्रबंधकों की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और कार्रवाई से इंकार नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कि मुख्य आरोपी शिवा साहू फिलहाल जमानत पर रिहा है, जबकि ठगी कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...