छत्तीसगढ़ में IT की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ समेत कई जिलों में छापेमारी, 100 से ज्यादा अधिकारी जुटे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आयकर विभाग (Income Tax Department) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार सुबह से प्रदेश के कई जिलों में आईटी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ समेत कई शहरों में कारोबारियों और कारोबारी समूहों से जुड़े ठिकानों पर जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में आयकर विभाग के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। टीमों ने सुबह करीब 5 बजे अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती भी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर भी पहुंची टीम

आयकर विभाग की टीम ने प्रदेश के कई बड़े कारोबारी समूहों को जांच के दायरे में लिया है। इनमें बर्बरीक ग्रुप का नाम भी सामने आ रहा है। ग्रुप से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर अधिकारियों की जांच जारी है। फिलहाल विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

रायगढ़ इस्पात ग्रुप पर भी छापेमारी

रायगढ़ में इस्पात ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई शुरू की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप के बीच कारोबारी संबंध बताए जा रहे हैं। दोनों समूहों के ठिकानों पर एक साथ जांच किए जाने की सूचना है।

फिलहाल आयकर विभाग की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों और कारोबारी लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव बेटिंग ऐप केस: शुभम सोनी के खिलाफ गैर...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में फरार चल रहे शुभम सोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने...

पटवारियों की हड़ताल बेअसर, दो दिन में 7 लाख...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बावजूद समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम निर्बाध रूप से जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

‘दादाजी, मुझे जीना है…’ 3 साल की काव्या ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की महज 3 साल 9 महीने की मासूम काव्या इन दिनों ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है।...

रायपुर का दीपक टंडन 19 नवंबर तक पुलिस रिमांड...

रायपुर। न्यूज पोर्टल की आड़ में लोगों को बदनाम करने और AI टूल के जरिए अश्लील तस्वीरें तैयार कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में...