खैरागढ़ में SIR टीम की बड़ी लापरवाही, दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की वैवाहिक स्थिति में गंभीर त्रुटि, रानी विभा ने उठाए सवाल

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है। रानी विभा सिंह का आरोप है कि SIR टीम और बीएलओ की गलतियों के चलते दिवंगत राजा देवव्रत सिंह जो विधायक एवं सांसद रह चुके हैं की वैवाहिक स्थिति से जुड़ी जानकारी में भारी चूक की गई है। इस मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पद्मा पंत, जो दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी रही हैं और वर्तमान में नितिन पंत की पत्नी हैं उन्हें उदयपुर क्षेत्र के बीएलओ द्वारा फिर भी दिवंगत देवव्रत सिंह की पत्नी के रूप में दर्ज कर दिया गया। यह न केवल तथ्यों के साथ खिलवाड़ है बल्कि कानूनी और सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत आपत्तिजनक माना जा रहा है।

मामले को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि एक हिंदू पुरुष के नाम पर इस तरह दो पत्नियों जैसी स्थिति कागजों में दर्शाई जा रही है तो इसमें चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी क्या है। जानकारों का कहना है कि इस तरह की त्रुटियां मतदाता सूची की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

रानी विभा सिंह का कहना है कि जब एक प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि और राजपरिवार से जुड़े व्यक्ति के रिकॉर्ड में ऐसी गलती हो सकती है तो आम नागरिकों के दस्तावेजों में क्या स्थिति होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और रिकॉर्ड को तत्काल दुरुस्त किया जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पूरे प्रकरण पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन मामला सार्वजनिक होने के बाद जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...