छत्तीसगढ़ में टला बड़ा रेल हादसा : पेड़ से टकराई ट्रेन, पटरी से उतरा इंजन, लोको पायलेट को आई चोट

बालोद। छत्तीसगढ़ में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया. दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर गिरे विशालकाय बरगद के पेड़ से टकरा गई और रेलगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। इस हादसे में आगे का शीशा भी टूट गया. वहीं इस घटना में लोको पायलेट को चोट आई है. यह हादसा भानुप्रतापपुर से पहले मुल्ले कैंप के पास हुआ है. घटना की सूचना पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है.

इस घटना के कारण अंतागढ़, दल्लीराजहरा और बालोद से रायपुर आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन रात 3.25 मिनट पर दल्लीराजहरा से अंतागढ के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान लगभग 4 बजे भानुप्रतापपुर के मुल्ले कैंप एक पास गिरे विशालकाय बरगद पेड़ से ट्रेन टकरा गई, जिससे इंजन डिरेल हो गया और शीशा टूट गया.

इस घटना में लोको पायलट को हाथ में चोट आई है. मामले की सूचना पर रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे. रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने में जुटी हुई है. गनीमत है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रेन को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...