कामों में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, राजनांदगांव जिले में 5 सचिव निलंबित

राजनांदगांव। जिला पंचायत सीईओ ने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर 5 सचिवों को निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोल्हिापुरी (नवागांव) के सचिव प्रकाश रामटेके, ग्राम पंचायत अउरदा के सचिव मनहरण राउत्रे को पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं उच्च कार्यालयों के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने के कारण निलंबित किया है।

निलंबन अवधि में प्रकाश रामटेके का मुख्यालय जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एवं मनहरण राउत्रे का मुख्यालय जनपद पंचायत राजनांदगांव निर्धारित किया गया है। निलंबित सचिवों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। वहीं सीईओ ने मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार सचिव संलग्न जनपद पंचायत मोहला जितेन्द्र कुमार ध्रुव एवं सचिव ग्राम पंचायत डूमरटोला तिलक राम हेड़ामे को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं उच्च कार्यालयों के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में इन सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत मोहला निर्धारित किया गया है। इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार सचिव ग्राम पंचायत आटरा हेमुलाल कोमरे को पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं उच्च कार्यालयों के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने के कारण निलंबित किया कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी निर्धारित किया गया है। निलंबित सचिवों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...