CG – पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: SP ने 100 से जयादा आरक्षकों का किया तबादला, 2 साल की सेवा के बाद बदली गई जिम्मेदारी

CG

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। जिले के पुलिस कप्तान (SP) सूरज सिंह परिहार ने कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से 100 से जयादा आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।

2 साल की सेवा पूरी करने वालों का ट्रांसफर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी की गई इस स्थानांतरण प्रक्रिया में उन आरक्षकों को शामिल किया गया है, जिन्होंने संबंधित थानों या शाखाओं में अपनी दो वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली है। एसपी ने तीन प्रमुख अनुभागों— धमतरी, कुरुद और नगरी के साथ-साथ पुलिस लाइन, यातायात शाखा, कंट्रोल रूम, एसपी ऑफिस, साइबर थाना, अजाक और महिला सेल में लंबे समय से पदस्थ जवानों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...