दुर्ग संभाग में गड्ढे के कारण बड़ा सड़क हादसा: स्कूल से घर आ रही छात्रा को बस ने कुचला… गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

राजनांदगांव। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से निकल कर आ रही है। राजनांदगांव जिले के अर्जुनी में खराब सड़क के चलते स्कूली छात्रा हादसे का शिकार हो गई। गड्ढे में साइकिल जाने से छात्रा नीचे गिर पड़ी, इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली खबर के अनुसार ग्राम बरसनटोला में रहने वाली छात्रा किरण सोनकर शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौट रही थी। तभी सड़क पर मौजूद गड्ढे में उसकी साइकिल का पहिया आ गया। इससे किरण साइकिल समेत सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रही नीरज पब्लिक स्कूल की बस ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया।

भास्कर में छपी खबर के अनुसार हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को अर्जुनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। इधर गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। इससे कई गाड़ियां जाम में फंस गई।

पुलिस-प्रशासन ने लिखित में सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

पुलिस ने बताया कि छात्रा खराब सड़क के कारण हादसे का शिकार हुई। उन्होंने कहा कि बस ड्राइवर की कोई गलती नहीं थी, इसलिए उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घायल छात्रा 9वीं में पढ़ती है। उन्होंने कहा कि छात्रा को पहले अर्जुनी स्वास्थ्य केंद्र फिर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज डीके हॉस्पिटल में जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...