पति गया था काम पर, इधर युवक ने महिला और उसकी साँस के साथ किया गाली-गलौज और मारपीट… टंगिया लेकर दौड़ाया; भिलाई का मामला, जानिए वजह

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। पुरानी रंजिश के चलते महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट किया गया। घटना की शिकायत पर युवकों के खिलाफ पुलिस ने 294, 506, 452,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। नेवई पुलिस ने बताया कि एचएससीएल कालोनी शिवपारा स्टेशन मरोदा निवासी कहकशा बानू और उसकी सास नज्जो 4 मई को घर पर ही थे। पति काम पर गया था।

घटना की शाम पड़ोस में रहने वाला युवक प्रशांत गिरी पुरानी रंजिश के चलते सास बहु के साथ गाली गलौज कर मारपीट किया। दोनों महिलाओं को युवक ने जान से मारने तक की धमकी दिया। युवक महिलाओं को टंगिया लेकर दौड़ाने लगा। प्रशांत गिरी भी घर के भीतर घुसकर जान से मारने की नियत से घुसा था। किसी तरह दोनों महिलाएं अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकल गए। पति घर आने पर आरोपी तुरंत फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...