छत्तीसगढ़ में आज से शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: फॉर्म भरने का ये है आसान तरीका… 12 हजार से ज्यादा पदों पर होने वाली है भर्ती

रायपुर। आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन सिग्नल के बाद छत्तीसगढ़ में नियुक्ति और भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रदेश में आज से शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 12849 शिक्षक पदों पर भर्ती होनी है। व्यापम के जरिये ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं। सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गयी है।

ऑनलाइन आवेदन भरने को लेकर व्यापम ने भी दिशा निर्देश जारी किये हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 हजार 489 शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। इनमें सहायक शिक्षक के 6 हजार 285, शिक्षक के 5772 और व्याख्याता के 432 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर 06 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से ऑनलाईन भरे जा सकेंगे। इन पदों की भर्ती के लिए परीक्षा व्यापम द्वारा ली जाएगी। जिसकी तिथि व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12 हजार 489 शिक्षकों की पदों की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। व्याख्याता के रिक्त 432 ई और टी संवर्ग में वाणिज्य विषय के 66, गणित के 147 और भौतिकी विषय के 219 पद शामिल हैं। संचालक लोक शिक्षक संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम पदों का आरक्षण संबंधी विस्तृत विवरण और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकरी https://vyapam.cgstate.gov.in/ एवं https://eduportal.cg.gov.in/ पर विस्तृत विज्ञापन देखे जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : फंदे पर लटका मिला महिला आरक्षक...

कोंडागांव। बस्तर में महिला आरक्षक का शव फांसी पर लटका मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। केशकाल थाने में पदस्थ 24...

डायल 112 के चालक हड़ताल पर, तीन माह से...

दुर्ग। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित दुर्ग, राजनादगांव, जांजगीर चांपा के डायल 112 के चालक आज से हड़ताल पर हैं।...

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली : बर्थडे पार्टी...

दुर्ग। बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। यह...

प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर उच्च...