CG – अज्ञात कारणों से शख्स ने दे दी जान: देर रात तक जाग रहा था व्यक्ति… छत की ग्रिल से लटककर दे दी जान… आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं, गांजा पीने का आदी था मृतक

अज्ञात कारणों से शख्स ने दे दी जान

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नगर पंचायत वार्ड क्रमांक- 1 बघमरा में एक व्यक्ति के आत्महत्या का मामला सामने आया है। शख्स ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। मृतक का नाम घनश्याम सिंह निषाद (45 वर्ष) है। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात घनश्याम ने छत की रेलिंग से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र की यह घटना है।

गुंडरदेही-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक- 1 (बघमरा) है। मृतक घनश्याम निषाद ने पड़ोसी अंगद चौधरी की मकान के छत की ग्रिल पर नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाई। अंगद चौधरी ने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा बताने पर हुई। वॉर्ड पार्षद टीका राम निषाद ने बताया कि उन्होंने गुंडरदेही थाने में मामले को लेकर आवेदन दिया है। घटना क्यों और कैसे हुई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों और परिचितों से पुलिस बातचीत कर घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है। परिजन भी फिलहाल साफ-साफ नहीं बता पा रहे हैं कि घनश्याम ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

गुंडरदेही थाने के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अरविंद साहू ने बताया कि परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला है कि घनश्याम सिंह निषाद देर रात तक जाग रहा था। आसपास के लोगों ने भी बताया कि वो छत की ग्रिल से रस्सी बांधकर नीचे कूद गया और फांसी पर लटक गया।

सहायक उपनिरीक्षक अरविंद साहू ने बताया कि मृतक गांजा पीने का भी आदी था और उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। शायद इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया होगा। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आत्महत्या की सही वजहों का पता चल पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CBSE ने जारी किया 12th बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट,...

भिलाई। CBSE ने मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 12) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें शकुन्तला विद्यालय, रामनगर भिलाई के...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पसंद आया “जशप्योर” का...

रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन की भावना...

भाजपा पश्चिम मंडल ने आयोजित किया “संगठनात्मक एवं परिचयात्मक”...

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल, जिला - भिलाई द्वारा मंडल के अध्यक्ष गोल्डी सोनी के नेतृत्व मे "संगठनात्मक एवं परिचयात्मक" बैठक दिनांक 11...

Durg News: घर में नग्न हालत में मिली युवक...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के डूमरडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद घर से तेज़ दुर्गंध आने लगी।...

ट्रेंडिंग