CG – 4 प्राचार्य हटाए गए: इन स्कूलों में 50% से भी आया था कम रिजल्ट, कलेक्टर ने दिया हटाने का आदेश

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के प्रचार्यों पर गाज गिरी है। कलेक्टर के निर्देश पर चार स्कूलों के प्राचार्यों को हटाने का आदेश दिया गया है। दरअसल इन स्कूलों में 50 प्रतिशत से भी कम रिजल्ट आया था। जिसके बाद चार हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्यों को हटा दिया गया है। छमाही परीक्षा परिणाम में खराब प्रदर्शन के बाद ये कार्रवाई की गयी है।

जानकारी के मुताबिक मनोरा विकास खंड के हायर सेकंडरी स्कूल खरसोता, अलोरी, आस्ता और दुलदुला विकास खंड के अलोरी प्राचार्य को हटा गया है. कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विगत दिवस जिले के सभी हायर सेकंडरी स्कूल और हाई स्कूल के प्राचार्य की समीक्षा बैठक ली थी. बैठक में अधिवार्षिकी परीक्षा के परिणाम और स्कूल के शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी ली थी।

कलेक्टर ने खराब रिजल्ट आने वाले स्कूलों के प्राचार्य को बदला है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने समीक्षा के दौरान जिन स्कूलों का अधिवार्षिक परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम आया है। उन स्कूलों के प्राचार्य को बदला गया और दूसरे प्राचार्य को प्रभार दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...