दुर्ग संभाग में ट्रक ने युवक को कुचला: रोड के साइड में दोस्त का कर रहा था वेट… तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में लिया… अस्पताल में तोड़ा दम

नया बस स्टैंड और घटनास्थल के आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी

बालोद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। हादसा गुरुवार रात का बताया जा रहा है। ये घटना बालोद थाना क्षेत्र का है। मरने वाले व्यक्ति की पहचान देवरतराई निवासी संजय गावड़े उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, मृतक सड़क किनारे अपने दोस्त का वेट कर रहा था। तभी दल्लीराजहरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया और कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, संजय पेट्रोल पंप के पास अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़े होकर अपने साथी का इंतजार कर रहा था, लेकिन ट्रक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। नया बस स्टैंड और घटनास्थल के आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बालोद थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजय को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत व्यक्ति गंगा मैय्या किराया भंडार में काम करता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय गावड़े देवरतराई का रहने वाला था। ट्रक ड्राइवर अपने वाहन के साथ फरार हो गया था, जिसे पेट्रोलिंग टीम ने गुंडरदेही से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के घरवालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को करवाकर उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। घटनास्थल से शख्स की बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने भरा...

डेस्क। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे। सीएम साय बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए।...

मतदान में हर पल पर रहेगी पैनी नजर: CEO...

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को तगड़ा झटका: बस्तर में वोटिंग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर में वोटिंग के एक दिन पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर...

अनोखी पहल: रायपुर जिले के सात विधानसभा के एक-एक...

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में जिले के सभी विधानसभा के एक-एक बूथ दिव्यांग कर्मचारी संभालंेगे। जिनमें पीठासीन अधिकारी सहित पी-01, पी-02 एवं पी-03 सभी...

ट्रेंडिंग