दुखद संदेश: स्कंद आश्रम हुडको भिलाई के संस्थापक मणी स्वामी का निधन… उपचार के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती थे स्वामी जी… 17 अप्रैल को किया जाएगा अंतिम संस्कार

भिलाई। स्कंद आश्रम आमदी नगर हुडको भिलाई के संस्थापक मणी स्वामी गुरु जी का चेन्नई में आज शाम 5 बजे इलाज के दौरान निधन हो गया है। वे फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट थे। वे 76 साल के थे। उनकी पार्थिव काया विमान द्वारा रविवार 16 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे के करीब भिलाई पहुंचेगी। उनका अंतिम संस्कार सोमवार 17 अप्रैल को किया जाएगा। इस खबर से उनके अनुयायियों के मध्य शोक व्याप्त हो गया है। स्कंद आश्रम हुडको में उनके भक्तों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Exit mobile version