महाशिवरात्रि में लोकांगन में जुटेंगे शिवभक्त: भोले बाबा का करेंगे रुद्राभिषेक, मनीष पांडेय होंगे मुख्य अतिथि

भिलाई। शिवभक्त महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने जुटेंगे। इसमें भोले के भक्त वातावरण को शिवमय करेंगे। लोक आंगन जवाहर नगर वार्ड 25 में कल एक शाम भोले के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन सुबह 8 बजे से संगीत के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा। उसके बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। रात 7 बजे से भजन, शिव तांडव व शिव- पार्वती का मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम जन्म उत्सव समिति युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पांडे होंगे। आयोजन समिति ने शिवभक्तों से रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Exit mobile version