भिलाई ब्रेकिंग: कैंप के पूर्व पार्षद मनोज यादव का निधन…

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पूर्व पार्षद मनोज यादव का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से निधन हुआ है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। पिछले कार्यकाल में मनोज यादव निर्दलीय चुनाव जीते थे। इसके बाद वे भाजपा ज्वाइन किए थे। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में मनोज यादव का नाम लिया जाता रहा है। वहीं उनकी पत्नी अर्चना यादव एक बार पार्षद रही हैं। आज उनके निधन से शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि शाम को अटैक आया। उन्हें एंबुलैंस से सुपेला अस्पताल लाया जा रहा था। अस्पताल आने से पहले मनोज की सांसे थम गई। इसे लेकर अस्पताल में बवाल भी हुआ। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने मौत की पुष्टि नहीं की और सीधे रेफर बना दिया। इसे लेकर विवाद की स्थिति सामने आई। बाद में बीएम शाह अस्पताल लेकर गए। जहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि, अब मामला शांत हो गया है।

Exit mobile version