CG ब्रेकिंग – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित कई बड़े नेता गिरफ्तार… पीड़ित परिवार से जा रहे थे मिलने, बीच में ही पुलिस ने किया अरेस्ट… मीडियाकर्मी भी घायल, देखिए VIDEO

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बड़ी खबर आ रही है। साजा से बिरनपुर पहुंचने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे लेकिन इससे पहले वे अरेस्ट हो गए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बिलासपुर लोकसभा के पूर्व सांसद लखन साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, भाजपा प्रवक्ता अमित चिनवानी सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी पीड़ित के परिजन से मिलने ग्राम बिरनपुर जाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन हालात बिगड़ता देख पुलिस ने शाम लगभग सवा 6 बजे बिरनपुर से 3 km दूर ही गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि गांव से कुछ दूरी पर ही हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए थे, जिन्हें बिरनपुर तक पहुंचने से रोकने में पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। स्वयं एसपी अंकिता शर्मा एक-एक प्रदर्शनकारी को समझाती और कुछ चोटिल लोगों के चोटों पर रुमाल बांधती दिख रही हैं। फिर भी प्रदर्शनकारी बेकाबू होते जा रहे हैं। बड़ी संख्या में वहां मौजूद पुलिस पुलिस वाले घंटों मशक्कत के बाद अब कम पड़ते दिख रहे हैं। प्रदर्शनकारी हर हाल में बिरनपुर तक पहुंचने की कोशिशों में लगे हैं। बेरिगेट्स को तोड़कर कुछ प्रदर्शनकारी खेतों के रास्ते से आगे बढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहां पथराव में एक मीडियाकर्मी घायल भी हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 17 जुआरी...

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में कृषि प्लाट में खुलेआम जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया...

MP में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन...

शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा...

CG Crime: महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था अश्लील...

कोंडागांव। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक...

नकली सीमेंट बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार, अल्ट्राटेक की बोरी...

बालोद। अर्जुंदा पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए नकली सीमेंट सप्लाई करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अल्ट्राटेक कंपनी...