हनुमान जन्मोत्सव पर भिलाई में हुए अनेक आयोजन: विधायक रिकेश सेन हुए शामिल… शोभा यात्रा, पूजन-आरती कर किया भोग वितरण

भिलाई नगर। पवनसुत हनुमान की जन्मोत्सव पर शहर भर में विभिन्न समितियों और मंदिर सहित अनेक आयोजनों में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शामिल हुए। सर्वप्रथम सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में एमएलए सेन पहुंचे और पूजन आरती पश्चात शांति नगर मैदान में जेंटलमैन ग्रुप द्वारा आयोजित हनुमान जन्मोत्सव महाभंडारा में पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं को भोग वितरण कर कैम्प-2 रविदास नगर हनुमान जयंती, मछली मार्केट पावर हाऊस से मरोदा स्थित मंदिर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव में शामिल हुए।

शाम को शांति नगर हनुमान मंदिर ध्वज यात्रा में शिरकत करने के बाद विधायक रिकेश सेन जुनवानी चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और यहां आरती पश्चात शोभा यात्रा में शामिल हुए। माडल टाउन बाम्बे आवास में आयोजित हनुमान जयंती कार्यक्रम पश्चात नेहरू नगर कालीबाड़ी में पूजा अर्चना कर विधायक ने भोग वितरण किया। यहां से संग्राम चौक केम्प-1 हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में शामिल होने के बाद सेन पुराना शिव मंदिर दुर्गा मंच वैशाली नगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और भोग ग्रहण किया। सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि दिनेश सेन द्वारा एक हजार वाहन दुर्घटना नाशक यंत्र का निःशुल्क वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...