यात्रीगढ़ ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें फिर से कैंसिल… कुछ के रूट हुए चेंज… कहीं जाने से पहले चेक कर ले ये लिस्ट

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए फिर से बुरी खबर है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 30 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के तहत अनूपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के घुनघुट्टी स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। जिसकी वजह से कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ट्रेनें रद्द होने से रेल यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से इन्फ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट के साथ ही सुरक्षा संबंधी काम किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि विकास कार्यों के पूरा होने के बाद ट्रेनों के परिचालन में तेजी आएगी।

ये हैं रद्द होने वाली गाड़ियां

  • चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर (08269) – 20 से 25 फरवरी 2024
  • चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर (08270) – 20 से 25 फरवरी 2024
  • कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (06617) – 19 से 25 फरवरी 2024
  • कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (06618) – 20 से 26 फरवरी 2024
  • जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस (11265) – 19 से 25 फरवरी 2024
  • अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस (11266) – 20 से 26 फरवरी 2024
  • बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस (18234) – 18 से 25 फरवरी 2024
  • इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस (18233) – 9 से 26 फरवरी 2024
  • बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस (18236) – 17 से 25 फरवरी 2024
  • भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (18235) – 19 से 27 फरवरी 2024
  • बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस (18247) – 19 से 27 फरवरी 2024
  • रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस (18248) – 19 से 26 फरवरी’ 2024
  • नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस (11201) – 19 से 25 फरवरी
  • शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस (11202) – 20 से 26 फरवरी 2024
  • चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल (05755) – 22 और 24 फरवरी 2024
  • अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (05756) – 22 और 24 फरवरी 2024
  • रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस (11751) – 21 और 23 फरवरी 2024
  • चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस(11752) – 22 और 24 फरवरी 2024
  • लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस (12535) – 19 और 22 फरवरी 2024
  • रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस (12536) – 20 और 23 फरवरी 2024
  • सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस (20828) – 21 फरवरी 2024
  • जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस (20827) – 22 फरवरी 2024
  • दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस (18213) – 25 फरवरी 2024
  • अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस (18214) – 26 फरवरी 2024

इन गाडियों का रूट रहेगा चेंज

18 फरवरी से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट के मार्ग से रवाना होगी। इसी तरह 19 फरवरी से 24 फरवरी तक गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस बदले हुए रूट बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से चलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...