शादीशुदा युवती ने भिलाई में लगाई फांसी: 2 बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया… फंदे पर झूलता मिला शव, सुसाइड नोट भी बरामद; पढ़िए पूरी खबर

  • दो बच्चों के सिर से उठा मां का हाथ
  • फंदे पर झूलता मिला शव
  • पुलिस को मिला सुसाइड नोट
  • पति से हुआ था झगड़ा

भिलाई। भिलाई में एक बार फिर से विवाहित युवती ने मौत को गले लगा लिया है। BSP टाउनशिप सेक्टर 4 में एक 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी फंदे में झूल कर खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर सुसाइड की बात कही है। वहीं इस पुरे मामले मृतिका के भाई ने ऐसी किसी बीमारी की जानकारी न होने की बात कही है।

दो बच्चों की सर उठा मां का हाथ
श्वेता के दो बच्चे हैं। पहली बेटी श्रद्धा विश्वकर्मा की उम्र 8 साल और दूसरी कुंज विश्वकर्मा 4 साल की है। श्वेता के मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां की मौत के बाद से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्वेता की मौत के बाद से उसकी बहनों और मां भाई व पति का भी रो-रोकर बुरा हाल है।ये मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है।

फंदे पर झूलता मिला शव
पुलिस ने बताया कि, उन्हें रविवार सुबह फोन आया कि सेक्टर 4 सड़क 8, क्वार्टर नंबर 8डी में किसी ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां रहने वाली श्वेता विश्वकर्मा पति किशन विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमॉर्टेम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट
पुलिस को श्वेता के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उस सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि “मैं अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार हूं। इसके लिए किसी को जिम्मेदार न समझा जाए। मुझे बहुत बड़ी बीमारी हो गई है। इसकी जानकारी मुझे बुधवार को हुई। इस बीमारी का इलाज नहीं हो सकता है। इसलिए मैं सुसाइड कर रही हूं।” परिजनों ने बताया कि श्वेता को क्या बीमारी थी उसके पति, सुसराल या मायके में किसी को जानकारी नहीं थी। बुधवार को उसने किससे चेकअप कराया किसने उसे बीमारी का बात कही ये भी जानकारी नहीं है। श्वेता ने कुछ दिन पहले अपने पति से जरूर का था कि उसको थायराइड की जांच करानी है। बताया जा रहा है कि, श्वेता के पिता श्रवण देवांगन काफी बीमार रहते हैं। उनकी दोनों किडनी खराब है और वो डायलिसिस पर हैं। इसको लेकर भी वो काफी चिंता में रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति से हुआ था झगड़ा
भट्ठी थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि श्वेता का पति किशन स्कूल बस चलाता था। पिछले डेढ़ महीने से काम पर नहीं गया। घरवालों ने बताया कि किशन काफी अधिक शराब पीता था। इसको लेकर श्वेता का उससे झगड़ा भी होता था। इसके चलते 6 महीने पहले उसने शराब छोड़ दी थी, लेकिन शनिवार को उसने एक बियर पी लिया था। इसको लेकर श्वेता और किशन के बीच झगड़ा भी हुआ। श्वेता ने उससे कहा कि उसने उसकी कसम खाकर शराब छोड़ी थी और फिर से पीने लगे। इस पर किशन ने आगे ऐसा न करने की बात भी कही। परिजनों को आशंका है कि कहीं इस गम से कि पति फिर से शराब पीने लगा है, श्वेता ने खुदकुशी की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...