CG – 30 जनवरी को मनाया जाएगा शहीद दिवस: सुबह 11 बजे बजेगा सायरन, जो, जहां है, वहीं रूक जाएगा… परिपत्र जारी

रायपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों, सभी जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया गया है।

परिपत्र में कहा गया है कि 30 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाना है और अन्य काम तथा गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए। जहां कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जानी चाहिए।

इस आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को जिला प्रशासन द्वारा समुचित अनुदेश जारी किए जाए। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता से संबंधित विषय पर हाइब्रिड या आनलाइन मोड़ में भाषण और वार्ताएं आयोजित किए जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG कैबिनेट बैठक खत्म: अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला…...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, तीन बड़े नक्सली...

जगदलपुर। सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है....

CG News: घर में रखा फ्रिज ब्लास्ट, किसान की...

खैरागढ़. छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में घरेलू फ्रिज में अचानक भीषण विस्फोट से 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई। श्रीराम वर्मा ने...

पत्नी से प्रताड़ित पति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा...

मुंगेली। कलेक्टर जनदर्शन में पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है. उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल...