पुलवामा के शहीदों के नाम भिलाई में कल जलेंगे 31 हजार दीपक…भारत मां की जयकारे के साथ वीरों को किया जाएगा याद

भिलाई। पुलवामा में हुए शहीदों को याद और उनके सम्मान में 14 फरवरी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम स्मृति नगर तालाब, काली बाड़ी के पास आयोजित किया गया है। इसमें 31 हजार दीये जलाकर शहीदों की वीरता, बहादुरी व पराक्रम को सलाम कर देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। आयोजक रोहन सिंह ने बताया कि, कार्यक्रम में भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहें व जय हिद के जयघोष के साथ शहीद जवानों की वीरता को याद किया जाएगा। छात्रों ने राष्ट्र हित में आगे आते हुए शहीदों के सम्मान में एक दिया जलाने की अपील की है। बता दे, शंकराचार्य कॉलेज के छात्र हर वर्ष पुलवामा के शहीदों की बरसी मनाते आ रहा है। पहली बरसी में भी यहां के छात्रों ने 21 हजार दीये जलाकर श्रद्धांजलि दी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...