भिलाई TiMES BIG BREAKING: भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री में लगी भीषण आग… आसमान में उठा काले धुंए का गुब्बारा… इलाके में मची अफरा-तफरी; देखिये VIDEO

भिलाई। भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है। गर्मी का मौसम अभी ठीक से शुरू नहीं हुआ है। परन्तु शहर में आगजनी के मामले लगातार सामने आने शुरू हो चुके है। मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के छावनी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर आई है। बताया जा रहा है जिस फैक्ट्री में आग लगी है वो एक केमिकल फैक्ट्री है। आग लगने वाली केमिकल फैक्ट्री का नाम बंसल ब्रदर्स है।

देखिये VIDEO :-

https://twitter.com/bhilaitimes/status/1638452863860084736?s=20

सूचना मिलते ही दुर्ग से दमकल की गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गई हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी है। आगजनी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आग लगने की वजह से धुआँ के काले गुब्बारे देखे जा सकते है। जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र भिलाई स्थित फेरोएलॉय यूनिट बंसल ब्रदर्स कंपनी के अंदर बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने आग की लपटें उठती हुई देखीं।

आग कंपनी के अंदर पड़े स्क्रैप में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी पानी और फोम की मदद से आग को बुझाने में लगे हैं। समाचार लिखे जाने तक आग में काबू नहीं पाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...