छत्तीसगढ़ विधानसभा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा पत्र के 36 घोषणाओं के बारे में सभा में दी जानकारी, कहा- 19 वादे हुए पूरे… बाकि को पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी; देखिये लिखित जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में लिखित जवाब में बताया कि, 2018 विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस के घोषणा पत्र में 36 घोषणाओं को राज्य सरकार ने आत्मसात किया था। जिनमें से 19 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी है, जबकि 17 घोषणाएं अभी पूरी नहीं हुई है, बची हुई घोषणाओं को पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी है। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि जनघोषणा पत्र 2018 को सरकार ने आत्मसात किया है, तो कितनी घोषणाएं पूरी हो चुकी है। क्या संविदा, अनियमिति, दैनिक वेतन भोगी का नियमितीकरण, मृत कर्मचारियों के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति इत्यादि की जनघोषणा पत्र के वादे पूरे हुए है ? उन्होंने ये भी जानना चाहा कि इन घोषणाओं को कब तक पूरा किया जायेगा।

जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 36 घोषणाओं में से 19 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी है, जबकि 17 घोषणाएं अपूर्ण है। अनियमित कर्मचारियों/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक एफ 12-1/2019/1-3, के तहत प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। हालांकि उन्होंने ये जरूर बताया कि नियमितीकरण किये जाने का निश्चित समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है। सेवा काल के दौरान मृत कर्मचारियों के परिवार के आश्रित सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाना जनघोषणा पत्र 2018 में शामिल नहीं है, बावजूद नियमों को शिथिल नियुक्तियां दी गई हैं।

देखिये लिखित जवाब :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...