63 की मौत: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 63 लोगों की चली गई जान, 40 से ज्यादा घायल

बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 63 लोगों की चली गई जान

डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक कम से कम 63 लोगों की मौत हुई है, वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि यह आग शहर के मध्य में स्थित बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में गुरुवार सुबह लगी। दमकलकर्मियों ने अब तक घटनास्थल से 63 शव निकाले हैं।

जोहानिसबर्ग इमरजेंसी मैनेजमेंट सर्विसेज के प्रवक्ता रॉबर्ट मुलाउद्जी ने कहा कि दमकल विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। इस घटना में कम से कम एक बच्चे की भी जान गई है। वहीं, घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिस इमारत में आग लगी उसे बेघरों के लिए अनाधिकारिक आवास के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था और इसके लिए कोई आधिकारिक किराए से जुड़ा समझौता भी नहीं था। इतने सारे लोगों के इमारत में एक साथ होने की वजह से राहत-बचाव कार्यों में भी समस्या आ रही है।

घटनास्थल के आसपास खौफनाक नजारे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत में 200 से ज्यादा लोगों के होने की संभावना है। फिलहाल मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आग लगने की वजहों का पता नहीं है। हालांकि, दमकलकर्मियों ने जद्दोजहद के बाद आग के बड़े हिस्से पर काबू पा लिया। इसके बावजूद इमारत के बड़े हिस्से में खिड़कियों से धुआं निकलते देखा गया।

इसके अलावा खिड़कियों से बेडशीट्स और अन्य वस्तुओं क भी लटके देखा जा सकता है। यह साफ नहीं है कि लोगों ने इमारत से निकलने के लिए इनका प्रयोग किया या अपना सामान निकालने के लिए चीजों को खिड़कियों से बाहर फेंका।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...