भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह जगदंबा के नाम से पंजीकृत है। यहां सोफा सेट और गद्दे बनाने का काम किया जाता था। फैक्ट्री में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि आग लगने के आधे घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मौके पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची थी। आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को घेर लिया है, जिससे बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।