अमलेश्वर हत्या और लूट कांड का मास्टमाइंड फिल्मी स्टाइल में फरार; 4 हथियारबंद बदमाशों ने अस्पताल से भगाया… जेल पुलिस कर्मियों पर कट्टा भी टिकाया; पुलिस की खोज जारी

दुर्ग। दुर्ग जिले से इस वक्त की बढ़ी खबर सामने आ रही है। दुर्ग जिला अस्पताल से हत्या और लूट का आरोपी के फरार होने की खबर आ रही है। अभिषेक झा नामक बंदी को जेल पुलिस की अभिरक्षा में मंगलवार से जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। जिसे बुधवार रात 9:30 बजे 4 से अधिक हथियार बंद युवक भागकर ले गए। जेल के आरक्षक से मिली जानकारी के अनुसार बंदी अभिषेक को भागने वाले युवकों ने उनसे मारपीट की और फिर दोनो जेल कर्मियों को कट्टा भी टिकाया और अपने साथ अभिषेक झा को लेकर फरार हो गए।

आपको बता दें कि अभिषेक झा अमलेश्वर में हुए समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड का मास्टरमाइंड आरोपी है। साथ ही वह कई गंभीर मामलों में दुर्ग रायपुर समेत अन्य जिलों में भी आरोपी रहा है। पहले भी वह रायपुर पेशी के दौरान कोर्ट से फरार हो गया था। फरारी के दौरान ही दुर्ग के अम्लेश्वर में तीन साथियों के साथ जेवेलरी शॉप में हाई प्रोफाइल लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

उसके बाद पुलिस ने उसे बड़ी मशक्कत के बाद बनारस से गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस ने सभी तरफ नाकेबंदी कर दी है। लेकिन प्रदेश भर में आचार संहिता लागू है। चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल के जवान तैनात है। कुछ ही दूरी पर थाना भी है उसके बाद बंदूकधारी अपराधियों का धड़ल्ले से जिला अस्पताल में घुसकर अपने साथी को भगा ले जाना। कानून व्यवस्था को पोल खोलता नजर आ रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...