दुर्ग में हाइटेक सट्टा खिलाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, घर से भारी मात्रा में शराब और गांजा जब्त

भिलाई। जामुल पुलिस ने आईपीएल मैच पर हाइटेक सट्टा खिलाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड मनिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा एप उपलब्ध कराता था।

पुलिस प्रवक्ता एएसपी मणिशंकर चन्द्रा के अनुसार, 5 अप्रैल को जामुल पुलिस और एसीसीयू की टीम ने ग्राम खेदामारा नहर के पास दबिश देकर तीन सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा था। सभी आरोपी ‘BETBHAI 9’ नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें मनिंदर सिंह (36 वर्ष, निवासी लेबर कैंप, जामुल) सट्टा एप और आईडी उपलब्ध कराता था। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को मनिंदर के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके घर से 4 किलो 650 ग्राम गांजा, प्रीमियम अंग्रेजी शराब की 35 बोतलें और 2 मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड जब्त किए।

आरोपी के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी मनिन्दर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। साथ ही ऑनलाइन सट्टा मामले में पहले से दर्ज केस में भी आरोपी की भूमिका को जोड़ा गया है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फैलाया जाल

जांच में सामने आया कि आरोपी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। वह युवाओं को लिंक के माध्यम से जोड़कर उन्हें सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करता था और बैंकिंग माध्यमों से पैसे का लेनदेन करता था। इस तरह उसने अवैध कमाई का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था।

रिमांड पर भेजा गया, नेटवर्क की जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...