भिलाई के कात्यायनी ज्योतिष जयपुर में देंगे नि: शुल्क परामर्श: मेयर नीरज पाल और CM के OSD मनीष बंछोर ने ज्योतिष रत्नमय महोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन

भिलाई। भिलाई में ज्योतिष रत्नमय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन हुआ। जयपुर की धरती पर अपने कला से जयपुर और देश भर के हर उम्र के लोगों को टिप्स देंगे। वे अपनी केलक्यूलेशन से सटीक बात करेंगे। यह पहला मौका होगा जब जयपुर में ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। 20 नवंबर को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले ज्योतिष रत्नमय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD मनीष बंछोर ने किया।

अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ (दिल्ली), कात्यायनी ज्योतिष केन्द्र (मुंबई) और इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एस्ट्रोलॉजी एंड डिवाइन साइंसेज (जयपुर) की ओर से ज्योतिष एजुकेशन के विशेषज्ञ का कार्यक्रम होगा। गौरतलब है कि सबसे पहले इस कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया था।

नि: शुल्क परामर्श से मिलेगा लाभ
आयोजक जयंत पाण्डेय है जो कि कात्यायनी ज्योतिष भिलाई से है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ज्योतिष, रत्न और फलित ज्योतिष पर चर्चा होगी। आने वाले सभी अतिथियों के लिए नि:शुल्क कुंडली बनाने और परामर्श देने का कार्य होगा। अपनी तरह का देश में पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें देश और विदेश से लगभग 1500 ज्योतिष विद्या से जुड़े एक्सपर्ट भाग लेंगे।

देखिये पोस्टर :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...