रायपुर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की धारदार हथियार से हत्या: कुछ दिनों में मृतक की होने वाली थी शादी… चौकाने वाला हुआ खुलासा; जानिए पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या की बड़ी वारदात हुई है। एक (MR) मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को धारधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया है। मामले आपसी झगड़े से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि, मछली बाजार के पास टिकरापारा निवासी पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने त्रिशूल जैसे धारदार हाथियार से मृतक कंचन मल की जान ली है। इस मामले में पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच हुए आपसी झगड़े इतना बढ़ गया की विवाद में आरोपी दीपक ने एक युवक की हत्या हो गई।

मृतक कंचन मल मूल रूप से बंगाल कानिवासी है। कंचन रायपुर में अपने माता-पिता के साथ रहता था। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, उसके पिता फूलों का बिज़नेस करते थे। 22 साल के दीपक नामदेवे के साथ कंचन का 1 साल पुराना झगड़ा था। झगड़े का बदला लेने के चक्कर में ही हत्या की गई। पूछताछ में दीपक ने पुलिस को बताया है कि पिछले साल दुर्गा विसर्जन के वक्त दोनों के बीच विवाद हुआ था।

आरोपी दीपक ने कहा कि कंचन मुझे घूर-घूर कर देखा करता था। रात को आरोपी जब घर लौट रहा था तो मंदिर के पास उसे कंचन मिल गया दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इतने में आरोपी दीपक ने कंचन पर चाकू से वार कर दिया। नंदी चौक मछली बाजार के पास मंदिर के चबूतरे में आरोपी दीपक ने कंचन पर अटैक किया । बुरी तरह से जख्मी कंचन खुद को बचाने के लिए गलियों में भागता रहा और पीछे धारदार हथियार लेकर दीपक उसे दौड़ाता रहा। गलियां खून से लाल नजर आई। आखिरी वक्त में जब कंचन लोगों से मदद मांगने भाग रहा था तो उसके खून से सने पैरों के निशान भी गलियों में मौजूद हैं।

कंचन बुरी तरह से जख्मी होकर अपने एक पड़ोसी के चौखट पर जाकर बैठ गया । जहां फिर से दीपक ने उस पर वार किया। देर रात शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हुए यह देखकर दीपक भाग चुका था। फौरन स्थानीय लोग कंचन को अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई । स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार किया । दीपक एग रोल सेंटर चलाता है । मोहल्ले में होने वाले पुराने झगड़ों में शामिल रहा है। अब इसके खिलाफ धारा 302 के तहत FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कंचन के पिता सुभाष चंद्र मल ने बताया कि हम कंचन की शादी की तैयारियां कर रहे थे । कुछ दिन बाद उसका विवाह होने वाला था। हम देर रात घर पर थे तब स्थानीय लोगों ने फोन करके बताया कि आपके बेटे को किसी ने चाकू मार दिया है। अस्पताल पहुंचे तब तक हमारे बेटे की मौत हो चुकी थी। उसका किसी से झगड़ा नहीं था।

29 साल के कंचन को खोने के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में है। परिजनों ने इस मामले में टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पूरे इलाके में आसपास असामाजिक तत्वों का लगातार जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। चाकूबाजी, गांजे की तस्करी जैसी बातें इलाके में आम होने की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही है। नंदी चौक मछली बाजार के पास बनाया गया कॉम्प्लेक्स बदमाशों का अड्डा बन चुका है । देर रात यहां नशेड़ी युवक अंधेरे में छुपकर नशा, मारपीट गाली-गलौज करते हैं। कई बार तो रोके जाने पर स्थानीय लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दे चुके हैं। मामले की जानकारी स्थानीय थाने को भी कई बार रहवासियों ने दी मगर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई यहां नहीं की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...