भिलाई निगम क्षेत्र में लगाए जायेंगे लॉलीपॉप: निगम की बढ़ेगी आय, MIC की बैठक में लिया गया निर्णय

भिलाई। आज महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में तथा निगम आयुक्त रोहित व्यास की उपस्थिति में महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भिलाई निगम के विभिन्न क्षेत्रों में लॉलीपॉप स्टैंड लगाये जाने का निर्णय लिया गया है इसके लिए निविदा की उचित प्रक्रिया अपनाई जाएगी, इसके जरिए निगम को आय भी होगा। इस पर शीघ्रता से कार्य किया जाएगा। भिलाई में क्षेत्रों के मुताबिक विस्तृत रूपरेखा के अनुरूप लॉलीपॉप स्टैंड के लिए कार्य किया जाएगा। इसके अलावा महापौर परिषद की बैठक में नेहरू नगर जीई रोड स्थित उद्यान क्रमांक 3 के व्यवसायिक उपयोग संचालन एवं संधारण कार्य के लिए लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए इसी प्रकार अन्य उद्यानों के लिए भी उचित प्रस्ताव तैयार करने पर चर्चा की गई तथा उद्यानों को मेंटेन रखने के साथ ही आय के स्रोत भी सृजित करने चर्चा की गई।

आज की बैठक में भिलाई के सेवानिवृत्त एवं मृतक अधिकारी/कर्मचारियों के उपादान राशि का भुगतान संचित निधि से किए जाने की अनुमति, निगम के वाहन हेतु उच्च कुशल कुशल एवं अर्ध कुशल वाहन चालक एवं हेल्पर उपलब्ध कराने का कार्य, परमेश्वर चंद्राकर सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक के संविदा नियुक्ति तथा फणींद्र लाल बोस सेवानिवृत्त स्वच्छता निरीक्षक के संविदा नियुक्ति के संबंध में भी एमआईसी ने चर्चा की है। महापौर परिषद की बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, साकेत चंद्राकर, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, मालती ठाकुर, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गवई, मीरा बंजारे एवं नेहा साहू सहित निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...