विश्व मेंटल हेल्थ डे पर साई कॉलेज भिलाई में मेडिटेशन वर्कशॉप: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि केंद्र द्वारा किया गया कार्यशाला आयोजित… स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

भिलाई। वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर साईं महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं व प्राध्यापकों के लिए एक मैडिटेशन सेशन का आयोजन किया गया जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर 7 भिलाई स्थित केंद्र से ब्रह्माकुमारी रिया बहन और पूजा बहन ने अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे को मनाने का महत्व बताया व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की आज पूरे विश्व की आधे से ज्यादा जनसंख्या डिप्रेशन से ग्रसित है। इसका एकमात्र कारण है मानसिक रूप से स्वस्थ ना होना। उन्होंने बताया कि हम पूरी तरह से शारीरिक रूप से स्वस्थ तभी रह सकते हैं जब हम मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। सभी संकाय के प्राध्यापको व छात्र-छात्राओं ने इस मैडिटेशन सेशन में मेडिटेशन का लाभ लिया एवं यह प्रण लिया कि हम मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक दिन मेडिटेशन करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...