इस्पात राज्यमंत्री तक पहुंची BSP कर्मियों की समस्याएं: BSP वर्कर्स यूनियन के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री कुलस्ते को सौंपा समस्याओं का पुलिंदा…आखिर वो कौन सी मांग है, जिस पर केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने दिया आश्वासन

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट समेत सेल कर्मियों की समस्याओं को लेकर आज बी. एस. पी. वर्कर्स यूनियन भिलाई के पदाधिकारियों ने आज केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से मुलाकात की। यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने नेतृत्व किया और उन्होंने तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा की। सेल एवं भिलाई इस्पात सयंत्र के कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए चर्चा हुई।

इन मांगों पर हुई चर्चा, सौंपा गया ज्ञापन
1. भेदभावपूर्ण एवं कर्मचारी विरोधी MOU को रद्द कर नए सिरे से वेतन समझौता किया जावे जिससे कर्मचारियों के मध्य बढ़ रहे असंतोष का निराकरण किया सके जिसके लिये कर्मचारियों का भी वेतन समझौता सेल के अधिकारियों के तर्ज पर 15, 35 और 9% किया जावे और 2007 से 9% पेंशन में अंशदान दिया जावे ।

2. अधिकारियो को 18 महीनों का मासिक वेतन (Basic + DA) के साथ में पर्क्स का भी एरियर दिया गया है जबकि कर्मचारियों को केवल उनके मासिक वेतन (Basic + DA) का एरियर दिया गया है, जो भेदभावपूर्ण और हतोत्साहित करने वाला है, इसलिये कर्मचारियों को भी उक्त अवधि का बकाया पर्क्स के एरियर का भुगतान शीघ्र किया जावे ।
3. ग्रेच्युटी भुगतान के वर्तमान प्रावधान को रद्द किया जावे एवं पुराने नियम को वापस बहाल किया जावे जिससे कर्मियों को लाखो रूपये का नुकसान होने से बचाया जा सके |

वर्तमान में ग्रेच्युटी का भुगतान अक्टूबर माह 2021 के मासिक वेतन (Basic + DA) के आधार पर निर्धारित किया जा रहा है जबकि पूर्व में भुगतान सेवानिवृत्त तिथि पर मिलने वाले वेतन (Basic + DA) पर किया जाता रहा है |

4. डिप्लोमा इंजिनियरर्स की बहुप्रतीक्षित पदनाम की मांग को पूरा कर जुनियर इंजिनियर का सम्मानजनक पदनाम दिया जावे ।
5. बीएसपी कर्मियों के लिए अभिशाप बनी नयी प्रोमोशन पॉलिसी NEPP को तुरंत रद्द किया जावे |

6. प्रबंधन कर्मियों को मनोबल तोड़ने और प्रताड़ित करने के उद्देश्य से लगातार मनमाने तरीके से कर्मियों का स्थानांतरण सेल के एक यूनिट से दूसरे यूनिट में कर रहा है, जिस पर अतिशीघ्र विराम लगाने की आवश्यकता है,

इस कड़ी में श्री आर.सोनू का बोकारो से सेलम, श्री रामकेश मीना का बी.एस.पी. से तमिलनाडु और श्री पवन देशवाल का बी.एस.पी. से केरल स्थानांतरण कर दिया गया है,

जिन्हें तुरंत अपने मूल स्थान पर वापस भेजा जावे |जिससे कर्मियों में वर्तमान सरकार और सेल के प्रति साकर्तमकता आयेगी।और और कर्मियों में विश्वास जागेगा की वर्तमान सरकार उनके हितों की रक्षा करेगी।

7. 2008 बैच के कर्मचारियों का प्रशिक्षण अवधि को कार्यकाल में अभी तक नहीं जोड़ा गया है जिसके कारण से इस बैच के कर्मचारी अपने कनिष्ठ साथियों से भी कनिष्ठ हो गये है इस विसंगति को दूर करने के लिये इन कर्मचारियों का भी प्रशिक्षण अवधि को कार्यकाल में शीघ्र जोड़ा जाए। केंद्रीय इस्पात मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के विचारो को गंभीरता से सुना

और इस पर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। मान्यवर बी. एस. पी. वर्कर्स यूनियन भिलाई इस्पात सयंत्र एवं समस्त कर्मचारीगण सेल, आशा एवं विश्वास रखते हुये आपसे यह अनुरोध करती है कि आपके निर्देशन में उपरोक्त सभी लंबित मुद्दों का जल्द से जल्द पूरा किया जावे |

इन्होंने की मुलाकात…
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता,महासचिव खूबचंद वर्मा, कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह,उपाध्यक्ष अमित बर्मन, उप महासचिव सुरेश सिंह, आशीष श्रीवास्तव,विमल पांडे, मनोज डडसेना, सुभाष महाराणा, अशोक सिंह ,रवि शंकर सिंह, लुमेश कुमार, जितेंद्र देशलाहरे,राजेश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...