दुर्ग में मेगा प्लेसमेंट कैंप: 2 सितम्बर को 800 से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां, ITI और डिप्लोमाधारी आवेदकों को मिलेगा मौका

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत जिले में आईटीआई एवं डिप्लोमाधारी आवेदकों के लिए नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष मेगा प्लेसमेंट का आयोजन समय प्रातः 10.30 बजे से 02 सितम्बर 2023 को संजय रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज कोहका भिलाई में किया जाएगा।

विशेष मेगा प्लेसमेंट में नियोजक टाटा मोटर ( एचपी क्वेस का. लिमि.), बजाज मोटर, एसकेएचवाय टेक प्रा.लि., एडविक हाई टेक प्रा.लि., स्टील इंफ्रा साल्यूशंस प्रा.लि., पॉलीरब कूपर स्टेंडर्ड एफटीएस प्रा.लि., रोंच पॉलीमर्स प्रा.लि., सिम्प्लेक्स कास्टिंग, भिलाई आयरन एण्ड स्टील प्रोसेसिंग का. प्रा.लि., कोठारी इंजीनियरिंग वर्क, न्यू एलेनबेरी वर्क्स, डोज्को इंडिया प्रा.लि., भवानी एण्ड कंपनी एवं जेएनएस इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड के लिए 831 से अधिक पद रिक्त हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त दस्तावेजांे की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट केम्प ड्राइव में उपस्थित हो सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव के संबंध में जानकारी के लिए मॉडल कॅरियर सेंटर, दुर्ग के फेसबुक पेज पर लॉगिन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने हेतु फेसबुक पेज पर दिये गये गुगल लिंक bit.ly/placementcampregistration पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...