बिग ब्रेकिंग: मोदी कैबिनेट में फेरबदल… किरेन रिजिजू की जगह मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री

मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में बड़ा बदलाव किए जाने की सूचना है। किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को कानून मंत्री पद से हटा लिया गया है। उनके स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को नया कानून मंत्री बनाया गया है।

किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को अर्थ एंड साइंस मंत्रालय (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय) सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन राम मेघवाल को अपने मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

कहा जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में बदलाव की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसकी नींव तभी पड़ गई थी जब पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों से अपने कामों और उपलब्धियों पर रिपोर्ट मांगी थी।इस तरह के बदलाव को साल 2024 के आम चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी सरकार चुनावों से पहले सभी समीकरणों को गांठने के लिए बदलाव कर सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – ACB इन एक्शन: रिटायर्ड लैब टेक्निशियन से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के DME कार्यालय में ACB ने बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चवाराम बंजारे...

पुलिसिया भाषा हुई सरल: उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की...

दुर्ग। प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री...

CG – स्कूल के समय में हुआ बदलाव: जानिए...

स्कूल के समय में हुआ बदलाव रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक मरीज की मौत, जिले...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शहर के आजाद चौक निवासी 86 वर्षीय सोनराज गोलछा की शनिवार को कोविड संक्रमण से मृत्यु हो गई।...

ट्रेंडिंग