दुर्ग में मर्चेंट नेवी ऑफिसर रेप के आरोप में अरेस्ट: शादी का वादा कर के होटल में बनाया युवती से शारीरक संबंध… लगातार करता रहा दुष्कर्म; फिर…

दुर्ग। दुर्ग में मर्चेंट नेवी ऑफिसर रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। उसने एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरक संबंध बनाया। बाद में वो शादी के वादे से मुकर गया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट पर एक लड़की से रिश्ते के सिलसिले में बात की। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती गहरी हो गई। इसके बाद ऑफिसर लड़की को लेकर होटल गया और वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब लड़की ने शादी की बात कही तो वो अपने वादे से मुकर गया। मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी के अनुसार, युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की का आरोप है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला मनीष शर्मा (36 साल) शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक साल से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता आ रहा है। लड़की ने बताया था कि एक मैट्रिमोनियल साइट से उनकी पहचान हुई थी।

दोनों के बीच शादी को लेकर चर्चा भी हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को फोन करने लगे। दोनों में प्यार हो गया। इसी बीच 13 सितंबर 2022 को मनीष लड़की से मिलने दुर्ग आया था। वो लड़की को साथ लेकर होटल पहुंचा और अपने कमरे में ले गया। वहां उसने शादी का वादा किया और लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। तब से लेकर उसने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी के लिए हां नहीं बोला। जब लड़की को लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मनीष को थाने बुलाया, लेकिन वो फरार हो गया। पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया और उसे नागपुर से अरेस्ट किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म मान लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय का बड़ा ऐलान: नवविवाहिताओं को भी जल्द...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

CG में 100 एकड़ में बनेगा फिल्म सिटी: बॉलीवुड...

रायपुर। बॉलीवुड़ अभिनेता हर्मन बावेजा गुरूवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी परियोजना स्थल का...

MLA अनुज शर्मा ने किया नवीन शाला का उद्घाटन:...

रायपुर। आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम तेंदुआ में नवनिर्मित शाला भवन आदर्श स्कूल का उद्घाटन विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से हुआ। आज के...

CG Crime : चॉकलेट खिलाने के बहाने मासूम बच्ची...

बिलासपुर। कोरबा में 7 साल की बच्ची से रेप मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के...

ट्रेंडिंग