गणतंत्र दिवस के दिन दुर्ग में भारत में अखंडता में एकता का संदेश: अलग-अलग समुदाय के छोटे-छोटे बच्चो ने फहराया तिरंगा झंडा… श्रृंखला बनाकर भारत का मानचित्र भी बनाया गया

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी कहे जाने वाली दुर्ग में 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरे भारत में अखंडता में एकता का संदेश देते हुए छोटे-छोटे हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई बच्चों द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दुर्ग शहर के ह्रदय स्थल गंजपारा, दुर्ग में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ऐतहासिक पहल करते हुए छोटे-छोटे बच्चों द्वारा श्रृंखला बनाकर भारत का मानचित्र बनाया गया। जिसके बीच में सभी धर्मों के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया।

Exit mobile version