Milestone Academy सीनियर विंग खपरी में MGPL का आयोजन; लड़कियों का जमकर चला बल्ला… नेहरू हाउस ने 10 ओवर में ठोके 93 रन, चेस करने उतरी आजाद हाउस ने बनाए… इन्हें मिला बेस्ट परफॉरमेंस का अवार्ड

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में से एक माइलस्टोन एकडेमी के सीनियर विंग खपरी में गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए खास आयोजन किया जा रहा है। स्कूल के द्वारा माइलस्टोन गर्ल्स प्रीमियर लीग (MGPL) का आज आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बहुत ही कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के पहले नॉकआउट मैच आयोजित किया गया था।

  • नॉकऑउट मैच में आजाद हाऊस और गांधी हाऊस के बीच मैच हुआ था जिसमें आजाद हाऊस ने जीत हासिल किया था।
  • नॉकआउट का दूसरा मैच नेहरू और भगत हाउस के बीच हुआ था। इस मुकाबले में नेहरू हाउस विजेता बना था।

प्रीमियर लीग के लिए नेहरू और आजाद हाउस के बीच फाइनल मैच का आयोजन किया गया। आजाद हाउस ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेहरू हाउस ने 10 ओवरों में 9.3 के रन रेट से शानदार 93 रन बनाए। 94 रनों का पीछे करने उत्तरी आजाद हाउस केवल 64 रन ही बना पाई। नेहरू हाउस ने यह मैच 28 रनों से जीत लिया।

बेस्ट बेटर का अवार्ड उदिता साहू को मिला। प्लेयर ऑफ द मैच ख्याति जैन रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अनोखी यादव को घोषित किया गया। सभी खिलाड़ियों में बड़ा ही उत्साह का माहौल था। इन सभी पुरस्कारों को डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला के हाथों से पाकर सभी खिलाड़ी बहुत खुश हुए। छात्राओं की टीम बनाने के लिए भरपूर प्रयास किए गए। इसमें कोच एवं छात्राओं दोनों ने ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों के लिए संदेश में कहा कि हमें हार ना मानकर जीवन में सतत् आगे बढ़ते रहना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने सभी को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...