MIC मेंबर हटाए गए: मेयर देशमुख ने महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य को हटाया, ये लगा है आरोप

राजनांदगांव। राजनांदगांव महापौर हेमा सुदेश देशुमख ने अनर्गल बयानबाजी करने पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य राजेश गुप्ता चम्पू को महापौर परिषद से हटाया।

उल्लेखनीय है कि महापौर मनोनित होने के उपरांत महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 के प्रावधानों के अनुरूप विधिवत मेयर-इन-कांऊसिंल का गठन किया। उनके द्वारा महापौर परिषद में वार्ड नं. 41 के पार्षद राजेश गुप्ता चम्पू को विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य का दायित्व दिया गया।

मेयर हेमा देशमुख ने कहा की प्रभारी सदस्य चम्पू गुप्ता द्वारा कुछ दिनों से मेरे विरूद्ध समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यम से तत्थ्यहीन एवं निराधार अनर्गल बयानबाजी किया जा रहा है। जबकि उनके द्वारा मुझसे किसी भी प्रकार का सम्पर्क नहंी किया गया, और न ही उनके द्वारा किसी भी माध्यम से चर्चा की गयी, बल्कि महापौर की छवि धुमिल करने का प्रयास किया गया। राजेश गुप्ता चम्पू के इस कृत्य पर महापौर हेमा देशमुख ने मेयर-इन-काऊंसिल के प्रावधान अनुसार लिखित में पत्र जारी कर गुप्ता को महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य से पृथक किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...