भिलाई। नगर निगम भिलाई की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा इन दिनों उपहार बांट रही हैं। महिलाओं का दुख-दर्द समझ रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कोशिश भी कर रही हैं। नेहरू नगर से लेकर सुपेला, कोहका-कुरुद, वैशालीनगर, जवाहर नगर, कैंप-1 और कैंप-2 की महिलाओं से मेल-मुलाकात कर उन्हें उपहार भेंट कर रही हैं।
दरअसल, ये उपहार तीज मिलन समारोह में शरीक होने पहुंची महिलाओं को दिया जा रहा है। 14 सितंबर को भिलाई निगम की ओर से तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह को संस्कृति विभाग के चेयरमैन रीता सिंह गेरा ने लीड किया था। रीता सिंह गेरा के नेतृत्व में यह आयोजन भव्य हुआ। पहली बार हुए इस आयोजन की चर्चा पूरे शहर में थी।
समारोह में लीक से हटकर काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी ने गौरान्वित किया। उपहार बांटने पहुंची महिलाओं से रीता सिंह गेरा ने कहा कि, मैं सदैव आप सबके बीच हूं। हर संकट का निदान करने के लिए मदद करूंगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए बेहतर काम कर रही हैं।