MIC मेंबर रीता सिंह गेरा और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने वार्ड-39 का किया भ्रमण…सीवरेज लाइन और जर्जर अटल आवास…

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड-39 चंद्रशेखर आजाद नगर में एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने शुक्रवार को वार्ड का पैदल भ्रमण किया। क्षेत्र की सीवरेज लाइन और जर्जर अटल आवास का मुयाना करना उनका मुख्य उद्देश्य था। जिसका रिपोर्ट बना कर आगे यहां की स्थिति को बेहतर किया जा सके।

MIC मेंबर और आयुक्त दोनों को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस मौके पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, धर्मेंद्र मिश्रा, अमिताभ शर्मा ने भी वार्ड का दौरा किया।

Exit mobile version