माइलस्टोन अकादमी के स्टूडेंट्स बने मास्टरशेफ: बच्चों ने बनाए एक से बढ़कर एक स्वादिस्ट व्यंजन…तस्वीरों में देखिए ये ग्रैंड क्रिएटिव इवेंट

भिलाई। हर बार की तरह इस बार भी माइलस्टोन अकादमी के स्टूडेंट्स ने अपने शानदार जौहर का प्रदर्शन किया है। माइलस्टोन अकादमी की ओर से हर बार कुछ न कुछ इनोवेटिव आइडियाज पर काम किया जाता है। ताकि बच्चों के अंदर क्रिएटिव्स आते रहे। बच्चे भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

कल सीनियर विंग माइलस्टोन अकादमी में मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पाककला के जरिए बहुत सी अच्छी आदतों का अनुभव करवाना था।


बच्चों ने बड़े ही रोचक तरीके से अपने द्वारा बनाए गए पकवानों की सजावट की थी। किस तरीके से अपने द्वारा बनाए गए व्यंजनों को प्रस्तुत करना है यह कार्य भी विद्यार्थियों ने अपने आप ही किया। बढ़-चढ़कर विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

उन्होंने भारतीय एवं विदेशी दोनों प्रकार के व्यंजनों को बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में उन्हें व्यंजन की प्रस्तुति , साफ- सफाई आदि के द्वारा अंक दिए गए। बच्चों की इस प्रस्तुति को देखते हुए डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला एवं अकैडमी डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की बेटी का विश्व में बजा डंका: त्वचा...

भिलाई। भिलाई की डॉक्टर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा बालपांडे को बाली इंडोनेशिया में आयोजित होने वी आले इंटरनेशन लेप्रोसी कांग्रेस - 2025 में...

CM साय की बड़ी घोषणाएं: पंडरिया में उप तहसील,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर कोने को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने...

CG विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से: सदन...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य ढांचे की रीढ़ माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी एक बार फिर विधानसभा में चर्चा का...

SRGI और IIT भिलाई के बीच MoU: अनुसंधान सहयोग...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (एसआरजीआई) के अन्तर्गत संचालित आर एस आर रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मास्यूटिकस साइंस...