न्यू ईयर पार्टी में डॉक्टर के सिर पर फोड़ा बियर की बोतल, डॉक्टर कोमा में: दुर्ग पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, इनमें से एक ने भिलाई निगम चुनाव के समय BJP से की थी दावेदारी

भिलाई। न्यू ईयर की पार्टी में डॉक्टर की पिटाई और उसके सिर पर बियर की बोतल फोड़ने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है। वहीं एक आरोपी अब भी फरार है। पकड़े गए दो आरोपियों में से एक ने भाजपा से टिकट मांगी थी। लेकिन भाजपा ने टिकट नहीं दी थी। हम बात कर रहे हैं पकड़े गए दो आरोपियों विशाल सिंह और अनिकेत ठाकुर की।

इसमें से विशाल भाजपा से जुड़ा हुआ है। राधिकानगर के रहने वाले विशाल ने भाजपा से दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने यहां पर रमेश श्रीवास्तव को मैदान में उतारा और कांग्रेस के आदित्य सिंह ने चुनाव हराया।

पूरा मामला क्या है, उसे आप ऐसे समझें…
स्मृति नगर पुलिस ने सोमवार को डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी विशाल सिंह और अनिकेत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

डॉक्टर से मारपीट करने वाला तीसरा आरोपी बबलू सिंह फरार है। पुलिस के मुताबिक घटना 31 जनवरी की रात करीब सवा 12 बजे जुनवानी रोड स्थित एसेंस रिसॉर्ट के बाहर गेट पर हुई थी। प्रार्थी यशवंत साहू ने बताया कि वह और डॉक्टर बोरसी निवासी दोनों न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए रिसॉर्ट गए थे।

बाहर निकलते समय उसके पैर से युवक का पैर दब गया था। इसी बात पर आरोपी विवाद व मारपीट करने लगे। घायल हालत में रामकृष्ण को रायपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से वह कोमा में है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की और दो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पहले शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,34 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। घायल की मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 307 जोड़ दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सभी पक्षों का बयान लिया गया है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जानी है। बयान लिया जा रहा है। बहरहाल इस पूरे मामले में विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच हुआ...

बालोद, दुर्ग। दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने गुस्से में...

छत्तीसगढ़ व्यापमं: विभिन्न प्रवेश और पात्रता परिक्षाओं की तिथियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया...

दुर्ग का मामला: अंधविश्वास में युवक ने काट ली...

दुर्ग। दुर्ग जिले में अंधविश्वास में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। जी हां आपने सही सूना, जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने जारी किया बयान…...

रायपुर। छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि- तीन चरणों के मतदान के...

ट्रेंडिंग