भिलाई में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ: संत अभय साहेब द्वारा सत्संग और प्रवचन, कबीर आश्रम में आयोजन… CM बघेल, गृहमंत्री साहू, प्रभारी मंत्री अकबर होंगे अतिथि

भिलाई। भिलाई में तीन दिवसीय आध्यात्मिक सदज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में 54वां त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सदज्ञान महायज्ञ दिनांक 15,16 और 17 जनवरी 2023 को आयोजित हो रही है। इस कार्यक्रम में पूज्य संत अभय साहेब संस्थापक कबीर पारख निकेतन कहलगांव जिला भागलपुर बिहार के सत्संग व उनके प्रवचनों का लाभ धार्मिक जन लेंगे।

इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मो. अकबर प्रभारी मंत्री जिला दुर्ग, अरुण वोरा विधायक दुर्ग शहर, देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर, दलेश्वर साहू अध्यक्ष ग्रामीण विकास व अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग और नीरज पाल महापौर नगर पालिक निगम भिलाई उपस्थित होंगे।

तीन दिनों तक आयोजित यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा। मध्यान्ह भोजन अवकाश के बाद सत्संग का कार्यक्रम चलता रहेगा। प्रातः ध्यान योग शिविर का लाभ भी आध्यात्मिक जन ले सकते हैं। प्रतिदिन मंगलाचरण के अलावा भजन व कीर्तन भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। यह संपूर्ण कार्यक्रम आश्रम के प्रबंधन समिति, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, व ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग ITI में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन...

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो...

दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत : 130...

दुर्ग। शहर के पुराने वार्डों के साथ तेजी से विकसित हो रही नई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा...

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर...

राजनांदगांव के गोल बाजार मटन मार्केट पर चला बुलडोजर...

राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार में लंबे समय से संचालित मटन मार्केट को हटाने की कार्रवाई सोमवार, 23 नवंबर को शुरू हो गई। राजगामी...