Youngistan Cup 2023: पांचवे दिन खेले गए 16 मैच, देखिये रिजल्ट्स… श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने मैदान में उतर कर ”भिलाई की सफाई” अभियान के तहत की साफ-सफाई

भिलाई। भिलाई के तीन ग्राउंड्स में इन दिनों क्रिकेट का महासंग्राम यंगिस्तान कप 2023 (टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट) चल रहा है। इस प्रतियोगिता में रोजाना शानदार मैच हो रहे है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित यंगिस्तान कप 2023 के पांचवे दिन आज समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय स्वयं मैदान में उतरे औऱ भिलाई की सफाई अभियान में सहभागिता निभाते हुए मैदान की सफाई की। इस दौरान समिति के सदस्य एवं युवाओं ने भी स्वच्छता कार्य में सहभागिता दी।

मनीष पाण्डेय ने सभी खिलाड़ियों और उपस्थितजनों से आह्वान किया कि सभी भिलाई की सफाई अभियान से जुड़ें और भिलाई को स्वच्छ बनाने का प्रण लें। यंगिस्तान कप के पांचवे दिन आज कुल 16 मैच खेले गये, जिसमें राधिका नगर में 6 मैच व खुर्सीपार एवं रिसाली में 5 मैच खेले गये। इस दौरान मैदान में दर्शकों और खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

रिसाली दशहरा मैदान में खेले गये मैचों का रिजल्ट :-

  • पहले मैच में लगान इलेवन ने 23 रन से जीत दर्ज की जिसमे मेन ऑफ मैच संजय रहे
  • दूसरे मैच में रुआबांधा की टीम ने 45 रन से जीत हासिल की जिसमें मैन ऑफ द मैच सन्नी रहे
  • तीसरे मैच में स्टुडेंट ने 7 विकट से जीत हासिल की
  • चौथे मैच में बोल बम ने जीत दर्ज की
  • पांचवे मैच में पुलिस लाईन ने 9 रन से जीत हासिल की
    मैदान में एम्पायर के रूप में राम मूर्ति, आनंद, जीवन लाल और मयंक श्रीधर थे।

राधिका नगर में खेले गये मैचों का रिजल्ट :-

  • पहले मैच में भिलाई नर्सिंग होम ने जीत दर्ज की
  • दूसरे मैच में शिवाजी इलेवन ने जीत हासिल की
  • तीसरे मैच में सिसकोल इलेवन ने जीत दर्ज की
  • चौथे मैच में सीजी 07 भिलाई ने जीत हासिल की
  • पांचवे मैच में लायन इलेवन ने जीत हासिल की
  • छठवें मैच में एनसीसी दुर्ग ने जीत दर्ज की

खुर्सीपार में खेले गये मैचों का रिजल्ट :-

  • पहले मैच में मिनीमैक्स ने जीत हासिल की
  • दूसरे मैच में थंडर ब्वायज ने जीत हासिल की
  • तीसरे मैच में सायको ब्वायज ने जीत हासिल की
  • चौथे मैच में चैलेंजर्स इलेवन ने जीत हासिल की
  • पांचवें एवं अंतिम मैच में बजरंगी इलेवन ने जीत हासिल की

मैच के दौरान मुख्य रूप से प्रवीण पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, विष्णु पाठक, रविन्द्र भगत, महेश वर्मा, धर्मेंद्र भगत, रंगबहादुर सिंह, मदन सेन, मुकेश सिंह, अकबर अली बब्बू, श्रीनू, प्रकाश यादव, आदित्य टोप्पा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...